PSC लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
PSC लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 18 जून 2012

मध्य प्रदेश एक दृष्टि में


  • भौगोलिक स्थिति 21° 6 ' उत्तरी अक्षांश से 26° 54 ' उत्तरी अक्षांश तथा 74° पूर्वी देशांतर से 82° 47' पूर्वी देशांतर तक है।
  • लंबाई पूर्व से पश्चिम 870 km तथा चौड़ाई उत्तर से दक्षिण 605 km तथा क्षेत्रफल 308,245 हजार वर्ग km, 
  • भारत के क्षेत्रफल का 9.38%, तथा  क्षेत्रफल की दृष्टि मे देश मे दूसरा बड़ा राज्य।
  • सीमा 5 राज्य - उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है।
  • भू-वैज्ञानिक दृष्टि से यह गोंडवानालैंड भू-श्रंखला का भाग है। 
  • राज्य वृक्ष - " बरगद (वट या बड़) ", राज्य पशु -" बारहसिंगा " तथा राज्य पक्षी- " दूधराज " है।
  • चम्बल को डाकुओं की शरणस्थली कहा जाता है।
  • शिवपुरी तथा बामौर मे खैर से कत्था बनाने का कारख़ाना है।
  • चंदेरी नगर जरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • पन्ना जिला हीरा के लिए प्रसिद्ध है।
  • रीवा मे कत्था, सतना मे सीमेंट बनाने का कारख़ाना है।
  • शहडोल जिले का बांधवगढ़ बघेलों की राजधानी थी।
  • सागर छतरपुर में यूरेनियम मिलने की संभावना है।
  • छिंदवाड़ा मे भिलावा से स्याही बनाने का कारख़ाना है।
  • उमरिया मे लाख बनाने का शासकीय कारख़ाना है।
  • ग्वालियर मे दियासलाई ( माचिस ) बनाने का कारख़ाना है।
  • लकड़ी चिराई उद्योग का प्रमुख केंद्र जबलपुर है।
  • सोयाबीन राज्य मध्य प्रदेश को कहते है, सबसे ज्यादा सोयाबीन का उत्पादन उज्जैन मे होता है।
  • मंदसौर देश मे प्रथम अफीम उत्पादक जिला है।
  • खंडवा राज्य का एक मात्र गाँजा उत्पादक क्षेत्र है। 
  • मध्य प्रदेश का स्थापना 1 नवम्बर 1956 को हुआ अतः 1 नवम्बर को प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश दिवश मनाया जाता है। 
  • मध्य प्रदेश का पुनर्गठन सैयद फजल अली की अध्यक्षता मे राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफ़ारिश पर किया गया। 
  • 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से अलग हुआ।
  • मध्य प्रदेश का प्रथम राज्यपाल पट्टाभिसीतारमैया  थे।
  • प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल, प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पं. कुंजीलाल, प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष विषाणु विनायक सरवटे। 
  • सबसे लंबे समय तक के लिए मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा सबसे कम समय (13 दिन) के लिए मुख्यमंत्री राजा नरेश चन्द्र सिंह थे। 
  • उच्च न्यायालय की स्थापना 1956 मे जबलपुर मे हुआ। खंडपीट इंदौर तथा ग्वालियर मे है। 
  • मध्य प्रदेश का प्रथम मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्म्द हिदायतुल्लाह थे।  
  • मध्य प्रदेश का प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमति सरोजनी सक्सेना थी। 
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 26 जनवरी 1972 को जिला बनाया गया। 
  • मध्य प्रदेश मे 29 लोक सभा, 11 राज्यसभा तथा 230 विधानसभा सीटे है।   
  •  इंदौर के पास पीठमपुर में बडी संख्‍या में मोटर वाहन उद्योग स्‍थापित हुए है।
  • राज्‍य में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग है - भोपाल में 'भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्‍स लि.', होशंगाबाद में 'सिक्‍योरिटी पेपर मिल', देवास में नोट छापने की प्रेस, नेपानगर में अख़बारी काग़ज़ की मिल और नीमच की अल्‍कालॉयड फैक्‍ट्री।
  • पीठमपुर में जल्‍दी ही एक मालवाहक विमान परिसर स्‍थापित किया जा रहा है।
  • सागर ज़िले के बीना में काफ़ी समय से लंबित 10,300 करोड़ रुपये की लागत वाली ओमान बीना तेलशोधक परियोजना तैयार है।
  • भारत सरकार ने धार ज़िले के पीठमपुर में एक राष्‍ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण, अनुसंधान तथा विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है।
  • मध्‍य प्रदेश ग्रामीण रोजगार योजना 18 ज़िलों में लागू की गई है। इस योजना को लागू करने में मध्‍य प्रदेश प्रथम पर है।
  • पंचमढ़ी का अद्भुत सौंदर्य, मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है।
  • लिंग अनुपात 1,000 : 930 
  • साक्षरता 70.6% है जो जबलपुर मे सर्वाधिक 82.5%(followed by indore 82.2% & bhopal 82.2%) है जनसख्या घनत्व = 236/km पुरुष साक्षरता = 80.5% महिला साक्षरता = 60.0%
  • वर्ष 2011 में हुई जनगणना में शिशु लिंगानुपात 1,000 पर 912 था।
  • मध्य प्रदेश की जनसंख्या 6,03,48,023 से बढ़कर 7,25,97,565 हो गई है। इसमें पुरुषों की आबादी 3,76,12,920 और महिलाओं की संख्या 3,49,84,645 है।
  • 10 वर्षों मे प्रदेश की जनसंख्या में लगभग 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। प्रदेश की जनसंख्या देश का छह प्रतिशत है।
  • मानसिक चिकित्सालय इंदौर मे है।
  • भोपाल एवं राजनादगांव को जिला 26 जनवरी 1972 मे बनाया गया। 
  • 1 नवंबर 1956 को राजस्थान के कोटा जिले की सिरोंज तहसील को मध्य प्रदेश मे सम्मिलित किया गया था।
  • सहरिया जनजाति, गुना और शिवपुरी के निकटवर्ती शहरो मे पाई जाती है।
  • मोटर गाड़ी उद्योग पीथमपुर(धार) मे है।
  • मध्य प्रदेश राज्य वन निगम की स्थापना 1975 मे हुई।
  • मध्य प्रदेश का प्रथम वन राजिक महाविद्यालय बालाघाट मे है।
  • मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ है। यह सतपुड़ा मैकेल की श्रेणी मे स्थित है।
  • भोपाल की औद्योगिक दुर्घटना मे मिथाइल आइसोसायनाइट गैस रिसी थी।
  • ओपेन विश्वविद्यालय भोपाल मे है।
  • मध्य प्रदेश का पिन कोड 4 अंक से सुरू होता है।

शनिवार, 9 जून 2012

Human Blood

                                                       आपके ब्लड के बारे मे  






  • ब्लड का ph मान 7.34 से 7.45 होता है।
  • ब्लड ग्रुप O + को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है। 
  • ब्लड ग्रुप AB + को यूनिवर्सल ग्राही (recipient) कहा जाता है।
  • हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा :- 
                                             -  पुरुष मे 13-16 g/dl
                                                                       - महिला मे 11.5-14 g/dl
  •  WBCs की संख्या 5000-10000 / cu mm 
  • सबसे छोटी WBC लिम्फोसाइट 
  • सबसे बड़ी WBC मोनोसाइट 
  • RBCs का जीवन काल 120 दिन 
  • WBC का जीवन काल 2-5 दिन  
  • ब्लड का थक्का बनाने का समय 3-6 दिन
  • सामान्य ब्लड प्रेसर 120 / 80 Hg 

      

गुरुवार, 7 जून 2012

सामान्य ज्ञान

                                          सामान्य ज्ञान 
                                 
  सिन्धु घाटी सभ्यता 


*  यह सभ्यता 2350 से 1750 ई ॰ पू॰ तक की है ।
*  1921 ई ॰ मे रायबहादुर  दयाराम  साहनी खोज की ।
*  इस सभ्यता को प्राकेतिहासिक या कास्य युग मे रखा जाता है ।
*  आग मे पकी हुई मिट्टी को टेराकोटा कहा जाता है ।







* स्थल                 नदी                                 स्थान                                            खोजकर्ता        
 हड़प्पा                  रावी                     पाकिस्तान (मोंटागिरी) 1921               रायबहादुर दयाराम  साहनी
 मोहंजोदड़ों           सिन्धु                   पाकिस्तान (लरकाना) 1922                 राखालदास बनर्जी
 कोटदीजी             सिन्धु                  सिन्ध का खैरपुर  1953                         फजल अहमद
 चांहूदड़ों                सिन्धु                  पाकिस्तान (सिन्ध)                               गोपाल माजूमदार
 लोथल                 भोगवा                  गुजरात (अहमदाबाद)1957-58               रंगनाथ राव

-         लोथल सिंधु सभ्यता का बन्दरगाह था ।
-         मोहनजोदड़ों मे एक बड़ा स्नानागार (11.88 m  x 7.01 m  x 2.43 m ) प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग आनुष्ठानिक स्नान के लिए होता था।
-         नगरो मे अनाज के भंडारण के लिए अन्नागार होते थे ।
-         सभ्यता का विस्तार पंजाब, सिंध, बलूचीस्थान, गुजरात, राजस्थान, जम्मू और पश्चिमी उत्तर प्रदेश था।
-         यहा के प्रमुख अनाज गेहू तथा जौ थे।
-         विश्व मे सर्वप्रथम कपास की खेती का प्रारम्भ यही हुआ।
-         यहा की मुहरे तथा वस्तुए पश्चिम एशिया तथा मिस्र मे मिली है।
-         समाज व्यवसाय के आधार पर चार भागो मे विभाजित था- विद्वान, योद्दा, व्यापारी शिल्पकार।
-         पासा इस युग का प्रमुख खेल था।
-         स्वास्तिक चिन्ह हड़प्पा सभ्यता की दें है।
-         सिंधु सभ्यता की लिपि मे 400 अक्षर तथा 600 चित्र है, जिसे पड़ा नहीं जा सका है।
-         यह लिपि पहली पंक्ति मे दाए से बाए तथा दूसरी बाए से दाए लिखी जाती थी, जिसे बाउस्ट्रोफिदान कहते।
-         पिग्गट ने हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ों को एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वा राजधानी कहा है।
-         सभ्यता मातृसत्तात्मक था क्योकि यहा स्त्री मृंमूर्तिया अधिक मिली है।
-         यहा के लोग सूती तथा ऊनी वस्त्रो का उपयोग करते थे।
-         कालीबंगा एक मात्र शहर था, जो किले से घिरा हुआ था।
-         आजादी के बाद सर्वाधिक स्थान गुजरात मे खोजे गए है।
-         केवल लोथल के नगर के घरो के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे।
-         सिंधुवासी मिठास के लिए शहद का प्रयोग करते थे।
-         लोथल एवं रंगपुर से चावल के दाने मिले है।
-         घोड़े के अवशेष लोथल, कालीबंगन एवं सुरकोटदा से मिले है।
-         फाख्ता पवित्र पक्षी माना जाता था।
-         देवी देवता के उपासना पर बाली का विधान था।