सोमवार, 18 जून 2012

मध्य प्रदेश एक दृष्टि में


  • भौगोलिक स्थिति 21° 6 ' उत्तरी अक्षांश से 26° 54 ' उत्तरी अक्षांश तथा 74° पूर्वी देशांतर से 82° 47' पूर्वी देशांतर तक है।
  • लंबाई पूर्व से पश्चिम 870 km तथा चौड़ाई उत्तर से दक्षिण 605 km तथा क्षेत्रफल 308,245 हजार वर्ग km, 
  • भारत के क्षेत्रफल का 9.38%, तथा  क्षेत्रफल की दृष्टि मे देश मे दूसरा बड़ा राज्य।
  • सीमा 5 राज्य - उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है।
  • भू-वैज्ञानिक दृष्टि से यह गोंडवानालैंड भू-श्रंखला का भाग है। 
  • राज्य वृक्ष - " बरगद (वट या बड़) ", राज्य पशु -" बारहसिंगा " तथा राज्य पक्षी- " दूधराज " है।
  • चम्बल को डाकुओं की शरणस्थली कहा जाता है।
  • शिवपुरी तथा बामौर मे खैर से कत्था बनाने का कारख़ाना है।
  • चंदेरी नगर जरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • पन्ना जिला हीरा के लिए प्रसिद्ध है।
  • रीवा मे कत्था, सतना मे सीमेंट बनाने का कारख़ाना है।
  • शहडोल जिले का बांधवगढ़ बघेलों की राजधानी थी।
  • सागर छतरपुर में यूरेनियम मिलने की संभावना है।
  • छिंदवाड़ा मे भिलावा से स्याही बनाने का कारख़ाना है।
  • उमरिया मे लाख बनाने का शासकीय कारख़ाना है।
  • ग्वालियर मे दियासलाई ( माचिस ) बनाने का कारख़ाना है।
  • लकड़ी चिराई उद्योग का प्रमुख केंद्र जबलपुर है।
  • सोयाबीन राज्य मध्य प्रदेश को कहते है, सबसे ज्यादा सोयाबीन का उत्पादन उज्जैन मे होता है।
  • मंदसौर देश मे प्रथम अफीम उत्पादक जिला है।
  • खंडवा राज्य का एक मात्र गाँजा उत्पादक क्षेत्र है। 
  • मध्य प्रदेश का स्थापना 1 नवम्बर 1956 को हुआ अतः 1 नवम्बर को प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश दिवश मनाया जाता है। 
  • मध्य प्रदेश का पुनर्गठन सैयद फजल अली की अध्यक्षता मे राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफ़ारिश पर किया गया। 
  • 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से अलग हुआ।
  • मध्य प्रदेश का प्रथम राज्यपाल पट्टाभिसीतारमैया  थे।
  • प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल, प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पं. कुंजीलाल, प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष विषाणु विनायक सरवटे। 
  • सबसे लंबे समय तक के लिए मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा सबसे कम समय (13 दिन) के लिए मुख्यमंत्री राजा नरेश चन्द्र सिंह थे। 
  • उच्च न्यायालय की स्थापना 1956 मे जबलपुर मे हुआ। खंडपीट इंदौर तथा ग्वालियर मे है। 
  • मध्य प्रदेश का प्रथम मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्म्द हिदायतुल्लाह थे।  
  • मध्य प्रदेश का प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमति सरोजनी सक्सेना थी। 
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 26 जनवरी 1972 को जिला बनाया गया। 
  • मध्य प्रदेश मे 29 लोक सभा, 11 राज्यसभा तथा 230 विधानसभा सीटे है।   
  •  इंदौर के पास पीठमपुर में बडी संख्‍या में मोटर वाहन उद्योग स्‍थापित हुए है।
  • राज्‍य में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग है - भोपाल में 'भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्‍स लि.', होशंगाबाद में 'सिक्‍योरिटी पेपर मिल', देवास में नोट छापने की प्रेस, नेपानगर में अख़बारी काग़ज़ की मिल और नीमच की अल्‍कालॉयड फैक्‍ट्री।
  • पीठमपुर में जल्‍दी ही एक मालवाहक विमान परिसर स्‍थापित किया जा रहा है।
  • सागर ज़िले के बीना में काफ़ी समय से लंबित 10,300 करोड़ रुपये की लागत वाली ओमान बीना तेलशोधक परियोजना तैयार है।
  • भारत सरकार ने धार ज़िले के पीठमपुर में एक राष्‍ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण, अनुसंधान तथा विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है।
  • मध्‍य प्रदेश ग्रामीण रोजगार योजना 18 ज़िलों में लागू की गई है। इस योजना को लागू करने में मध्‍य प्रदेश प्रथम पर है।
  • पंचमढ़ी का अद्भुत सौंदर्य, मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है।
  • लिंग अनुपात 1,000 : 930 
  • साक्षरता 70.6% है जो जबलपुर मे सर्वाधिक 82.5%(followed by indore 82.2% & bhopal 82.2%) है जनसख्या घनत्व = 236/km पुरुष साक्षरता = 80.5% महिला साक्षरता = 60.0%
  • वर्ष 2011 में हुई जनगणना में शिशु लिंगानुपात 1,000 पर 912 था।
  • मध्य प्रदेश की जनसंख्या 6,03,48,023 से बढ़कर 7,25,97,565 हो गई है। इसमें पुरुषों की आबादी 3,76,12,920 और महिलाओं की संख्या 3,49,84,645 है।
  • 10 वर्षों मे प्रदेश की जनसंख्या में लगभग 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। प्रदेश की जनसंख्या देश का छह प्रतिशत है।
  • मानसिक चिकित्सालय इंदौर मे है।
  • भोपाल एवं राजनादगांव को जिला 26 जनवरी 1972 मे बनाया गया। 
  • 1 नवंबर 1956 को राजस्थान के कोटा जिले की सिरोंज तहसील को मध्य प्रदेश मे सम्मिलित किया गया था।
  • सहरिया जनजाति, गुना और शिवपुरी के निकटवर्ती शहरो मे पाई जाती है।
  • मोटर गाड़ी उद्योग पीथमपुर(धार) मे है।
  • मध्य प्रदेश राज्य वन निगम की स्थापना 1975 मे हुई।
  • मध्य प्रदेश का प्रथम वन राजिक महाविद्यालय बालाघाट मे है।
  • मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ है। यह सतपुड़ा मैकेल की श्रेणी मे स्थित है।
  • भोपाल की औद्योगिक दुर्घटना मे मिथाइल आइसोसायनाइट गैस रिसी थी।
  • ओपेन विश्वविद्यालय भोपाल मे है।
  • मध्य प्रदेश का पिन कोड 4 अंक से सुरू होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें